अप्रैल के अंतिम सप्ताह में चार दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसके कारण एक बार फिर देश में कैश की किल्लत की संभावना बन सकती है। आपको बता दें कि 28 अप्रैल को चौथा शनिवार है जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे वहीं इसके अगले ही दिन रविवार है, इस दिन बैंक हॉलिडे होने के चलते बैंक में लेनदेन नहीं होगा। इन दो दिनों के बाद सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा है, जो एक शासकीय अवकाश है, इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे।
अभी हाल के दिनों में देखने मे आया कि एटीएम में कैश की भारी किल्लत हो गई थी, जिस की वजह से ग्रहाकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वो समस्या अभी ठीक से निपट भी नही पाई थी कि बैंकों में बड़े नोटों की किल्लत शुरू हो गई, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ये सारी समस्याएं इसी माह में यानी 31 मार्च के बाद ही बैंक उपभोक्ता के सामने आई है, जिस की वजह से अभी तक बैंको में लेनदेन में भारी समस्या आ रही थी।
देखने वाली बात ये है कि पूरे माह बैंको में ग्रहाकों को परेशानी का ही सामना करना पड़ा है वही अब बैंको की 3 दिन की बंदी से ग्रहाकों के साथ साथ अर्थव्यवस्था पर भी बहुत बुरा असर पड़ेगा, जिस की भरपाई लम्बे समय मे हो पाएगी। फिलहाल 3 दिन की बैंक बंदी से निपटने का एक ही उपाय है कि आज और कल 2 दिन में अपने बैंको से संबंधित सारे काम निपटा लें अन्यथा बैंक 27 अप्रेल के बाद 1 मई को ही खुलेंगे।
हालांकि, बैंकों का दावा है कि चूंकि 80 फीसदी एटीएम में कैश डालने के काम आउटसोर्स कंपनी करती है, इसलिए किल्लत जैसी कोई स्थिति नहीं होगी। छुट्टियों के दौरान भी एटीएम में कैश डाला जाएगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



