India-Brazil Defence Deal: भारत का डिफेंस सिस्टम अब मजबूत हो रहा है। भारत के हथियार अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपना लोहा मनवा रहे हैं। ब्राजील को भारत के आकाश वायु रक्षा प्रणाली और गरुड़ तोपें पसंद आ गए हैं। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि ब्राजील ने भारत की आकाश वायु रक्षा प्रणाली और गरुड़ तोपों सहित अन्य रक्षा प्रणालियों को हासिल करने में रुचि व्यक्त की है। यह जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले सप्ताह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अमेरिकी देश की निर्धारित यात्रा से पहले दी गई।
जल्द हो सकती है बड़ी डील
विदेश मंत्रालय में सचिव पी. कुमारन ने पुष्टि की है कि ब्राजील की दिलचस्पी न केवल खरीद में है बल्कि वह भारत के साथ मिलकर इस सिस्टम का उत्पादन भी करना चाहता है। बताया जा रहा है कि जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्राजील दौरे के दौरान इस पर उच्च-स्तरीय चर्चा होगी। वह 5 से 8 जुलाई तक रियो डी जनेरियो में होने जा रहे 17वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ-साथ ब्राजील की द्विपक्षीय यात्रा पर भी रहेंगे।
आर्मेनिया बना पहला खरीदार
इससे पहले ब्राजील की सैन्य उच्चाधिकारियों की टीम ने भारत में ‘आकाश’ एयर डिफेंस सिस्टम का लाइव प्रदर्शन देखा था और उसके बाद इसे चीनी विकल्प पर तरजीह दी गई। यह पहली बार नहीं है जब भारत की रक्षा तकनीक को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली हो। इससे पहले आकाश सिस्टम की सफलतापूर्वक आर्मेनिया को एक्सपोर्ट के बाद भारत का आत्मविश्वास और बढ़ा है।
औद्योगिक सहयोग भी हो रहा मजबूत
ब्राजील में पहले से सक्रिय भारतीय कंपनियां जैसे MKU और SMPP, बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरण सप्लाई कर रही हैं। वहीं ब्राजील की दो बड़ी कंपनियां – टॉरस आर्मस और सीबीसी अब भारत में अपना निवेश और हथियारों का निर्माण बढ़ा रही हैं। यानी ये कंपनियां भारत में ज्यादा फैक्टरी लगाएंगी और यहीं पर हथियार बनाएंगी।
Also Read- अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में पहुंचा पहला भारत निर्मित एंटीना, Ericsson ने शुरू किया निर्यात


Download Android App
Download iOS App




