विरोध करने के कई तरीके हो सकते है पर आजकल एक पोस्टर वायरल किया जा रहा है जिसमे बीजेपी और खासकर आरएसएस को निशाना बनाया जा रहा है। आइये जानते है इस पोस्टर के बारे मे ,

विस्तार से अगर इस पोस्टर का आंकलन किया जाए तो हर तस्वीर से निकलने वाला अर्थ इस प्रकार है :
1.हत्यारों के गिरोह का एक सदस्य हत्या करता है।
2.दूसरा उसे दुर्भाग्यपूर्ण बताता है।
3.तीसरा मारे गए आदमी के दोष गिनाता है।
4.चौथा हत्या का औचित्य ठहराता है।
5.पांचवां समर्थन में सिर हिलाता है।
6. अंत में सब मिलकर बैठक करते हैं ,अगली हत्या की योजना के संबंध में।

आप दिए गए वीडियो में देख सकते है की गौ रक्षा के नाम पर किस तरह की गुंडागर्दी चल रही है और प्रधानमंत्री के द्वारा चेताये जाने के बावजूद ये सिलसिला थम रहा है। हमारा मानना है गौ-रक्षा अपनी जगह ठीक है पर लोगों का कानून को अपने हाथ में लेना और किसी व्यक्ति की जान लेने का अधिकार हमारा संविधान नहीं देता और लोगों को समझना चाहिए की वो इस देश के संविधान से बढ़कर नहीं है। इस तरह की घटनाओं पर तुरंत रोक लगाने की आवश्यकता है।


Download Android App
Download iOS App



