Tirupati Temple: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लड्डू विवाद पर जताई चिंता, मिलावट को बताया पाप

Summary :

Tirupati Temple: तिरुपति मंदिर में भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में जानवरों के मांस की चर्बी और फिश ऑयल का इस्तेमाल किया गया। प्रसाद में मिलावट की खबरों पर देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चिंता व्यक्त की। Highlights लड्डू विवाद पर रामनाथ कोविंद ने जताई चिंता प्रसाद में मिलावट को बताया पाप प्रसाद में जानवरों के मांस की चर्बी और फिश ऑयल का इस्तेमाल Tirupati Temple के प्रसाद में मिलावट की खबरों रामनाथ कोविंद ने जताई चिंता भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरुपति मंदिर(Tirupati Temple) के प्रसाद में मिलावट की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त…

Tirupati Temple

Tirupati Temple: तिरुपति मंदिर में भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में जानवरों के मांस की चर्बी और फिश ऑयल का इस्तेमाल किया गया। प्रसाद में मिलावट की खबरों पर देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चिंता व्यक्त की।

Highlights

  • लड्डू विवाद पर रामनाथ कोविंद ने जताई चिंता
  • प्रसाद में मिलावट को बताया पाप
  • प्रसाद में जानवरों के मांस की चर्बी और फिश ऑयल का इस्तेमाल

Tirupati Temple के प्रसाद में मिलावट की खबरों रामनाथ कोविंद ने जताई चिंता

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरुपति मंदिर(Tirupati Temple) के प्रसाद में मिलावट की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की। रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा, पिछले तीन-चार दिनों से तिरुपति तिरुमला प्रसादम (लड्डू) की मिलावट की खबरों से पूरे देश के लोगों को चिंता है। मैं इस विषय पर राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं जाना चाहता, लेकिन हिंदुओं के मन में प्रसाद के प्रति एक श्रद्धा होती है, जिसमें संदेह उत्पन्न होता है।

मुझे काशी का प्रसाद मिला, तो मेरे दिमाग में तिरुपति की बात खटकी', पूर्व  राष्ट्रपति ने लड्डू विवाद पर जताई चिंता, मिलावट को बताया पाप - RAMNATH ...

मुझे बाबा विश्वनाथ के दर्शन का सौभाग्य नहीं मिला- रामनाथ कोविंद

रामनाथ कोविंद ने अपने वाराणसी दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैं कल शाम के समय यहां आया, तो मुझे बाबा विश्वनाथ के दर्शन का सौभाग्य नहीं मिला। मैंने कान पकड़कर क्षमा भी मांगी और यह वादा किया कि अगली बार जरूर आऊंगा। लेकिन मेरे कुछ सहयोगियों ने मुझे रात्रि में प्रसाद दिया। उस समय तिरुमला प्रसादम की बात मेरे मन में खटकी। मैं अकेला नहीं हूं, यह सभी श्रद्धालुओं के मन में उठता है।

मिलावट को हम अपवित्र मानते- रामनाथ कोविंद

रामनाथ कोविंद ने कहा, यह हर मंदिर और तीर्थ स्थल की कहानी हो सकती है। मिलावट को हम अपवित्र मानते हैं, हिंदू शास्त्रों में इसे पाप कहा गया है। यह एक गंभीर विषय है, जो किसी एक स्थान से उत्पन्न नहीं होता, बल्कि यह एक विशेष चक्र है। बता दें कि राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (NDDB) के तहत सेंटर फॉर एनालिसिस एंड लर्निंग इन लाइव स्टॉक एंड फूड लैब की रिपोर्ट में हुए खुलासे में यह बात सामने आई है कि तिरुपति मंदिर में भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में पशु चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Samples Highly Adulterated, Legal Action Soon': Tirupati Temple Trust On  Laddoo Row - News18

प्रसाद में जानवरों के मांस की चर्बी और फिश ऑयल का इस्तेमाल

एनडीडीबी की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि तिरुपति मंदिर में भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में जानवरों के मांस की चर्बी और फिश ऑयल का इस्तेमाल किया गया। दावा किया गया है कि यह सब कुछ उस घी में इस्तेमाल किया गया है, जिसका उपयोग प्रसाद बनाने के लिए किया जाता है। इस प्रसाद का इस्तेमाल न सिर्फ भगवान को चढ़ाने के लिए किया गया, बल्कि भक्तों के बीच भी इसे बड़े पैमाने पर बांटा गया।

तिरुपति लड्डू विवाद पर अमूल ने दी सफाई, कहा- हमने कभी...

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Pannelal Gupta