TMC ने चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना के लिए रेल मंत्री को ठहराया जिम्मेदार

Summary :

TMC: तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को जिम्मेदार ठहराया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के आठ डिब्बे मोतीगंज तथा झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गये। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये। डिब्रूगढ़ और चंडीगढ़ एक्सप्रेस हादसे पर तृणमूल का बड़ा हमला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ठहराया इस हादसे का ज़िम्मेदार तृणमूल कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग मोदी सरकार के…

TMC

TMC: तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को जिम्मेदार ठहराया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के आठ डिब्बे मोतीगंज तथा झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गये। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।

  • डिब्रूगढ़ और चंडीगढ़ एक्सप्रेस हादसे पर तृणमूल का बड़ा हमला
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ठहराया इस हादसे का ज़िम्मेदार
  • तृणमूल कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग

मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल के बाद रेलवे ‘‘आपातकालीन कक्ष’’ में पहुंच चुका- महुआ मोइत्रा

पार्टी की राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुष्मिता देव ने कहा कि रेलवे अब सुरक्षित नहीं है। तृणमूल कांग्रेस की कृष्णानगर से सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि रेलवे नरेन्द्र मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल के बाद रेलवे ‘‘आपातकालीन कक्ष’’ में पहुंच चुका है।

Karnataka hijab row: Don't tell us what to wear, Mahua Moitra tells BJP -  India Today

देव ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘एक और रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। इस बार चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस! करोड़ों आम लोगों के लिए यात्रा का प्राथमिक साधन भारतीय रेल अब सुरक्षित नहीं रही।’सुष्मिता देव ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

सभी रूट की ट्रेनों में लगाई जाए ‘कवच’

महुआ मोइत्रा ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में एक और रेल दुर्घटना। शर्मनाक अश्विनी वैष्णव – जुमला सरकार के 10 साल बाद भारतीय रेलवे आपातकालीन कक्ष में है।’’ मोइत्रा ने सुरक्षा उपायों की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया और सभी रेलवे मार्गों पर स्वचालित ट्रेन टक्कर सुरक्षा प्रणाली (कवच) लगाये जाने की वकालत की। पश्चिम बंगाल में 17 जून को कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे एक मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गये थे, जिससे दस लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 40 अन्य घायल हो गये थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News