आज G-20 शिखर सम्मलेन का पहला दिन , देखें मंच पर पीएम मोदी का पूरा संबोधन - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज G-20 शिखर सम्मलेन का पहला दिन , देखें मंच पर पीएम मोदी का पूरा संबोधन

भारत में G20 समिट का शनिवार (9 सितंबर 2023) को पीएम मोदी की संबोधन के बाद उद्घाटन हो गया। पीएम मोदी के इस सबमिट का उद्घाटन करते हुए कहा कि मैं पूरी दुनिया की तरह ही मोरक्को में आए भूकंप से हुई जानहानि के लिए काफी दुखी हूं

भारत में G20 समिट का शनिवार (9 सितंबर 2023) को पीएम मोदी की संबोधन के बाद उद्घाटन हो गया। पीएम मोदी के इस सबमिट का उद्घाटन करते हुए कहा कि मैं पूरी दुनिया की तरह ही मोरक्को में आए भूकंप से हुई जानहानि के लिए काफी दुखी हूं और मेरी संवेदना वहां के लोगों के साथ हमेशा रहेंगी,  पीएम मोदी ने कहा भारत इस सबमिट में मौजूद दुनिया के सभी राष्ट्रधय्क्षो का स्वागत करता है।  
पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहीं ये बड़ी बाते 
इस सबमिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर लगभग ढाई हजार साल पुराना एक स्तंभ लगा हुआ है जिस पर प्राकृत भाषा में लिखा है कि हेवं लोकश:हित मुखेति, अथ: इयं नातेशु हेवं अर्थात मानवता का हित और उसका कल्याण सुनिश्चित हो। आज से ढाई हजार साल पहले भारत ने यह संदेश पूरी दुनिया को दिया था।  21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला है यह वह समय है जब सालों पुरानी चुनौतियां हमसे नये समाधान मांग रही हैं।  पीएम ने आगे कहा कोविड-19 के बाद विश्व में बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का आया है हम सब मिलकर ग्लोबल ट्रस्ट एंड डिफिसिट को एक विश्वास और भरोसे में बदलें  यह सबको साथ मिलकर चलने का समय है।  सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास सबका प्रयास का मंत्र हम सबके लिए प्रदर्शक बन सकता है। 
अफ्रीकी यूनियन बना जी20 का अस्थाई सदस्य
पीएम मोदी ने कहा भारत में जी-20 आम लोगों का जी-20 बन गया।  करोड़ो भारतीय इससे जुड़ रहे हैं ।  बता दें की देश के 60 से ज्यादा शहरों में 200 से ज्यादा बैठकें हुई हैं।  भारत अफेरिकी यूनियन को जी20 में शामिल होने का प्रस्ताव दे रहा है।  उन्होंने कहा, कि कि प्रस्ताव में हर देश की सहमति है।  उन्होंने आगे कहा की  मैं अफ्रीका के राष्ट्रपति के जी20 के एक स्थाई सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए उनका आभार व्यक्त  करता हूं। इसी के साथ हीअब जी20, जी21 के नाम से पहचाना जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 10 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।