देश के लगभग ज्यादातर हिस्सों में मानसून ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारी बारिश की वजह से असम, ओडिशा और गुजरात में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। पहाड़ों में बारिश की वजह से भूस्खलन और पेड़ों के गिरने का खतरा बना हुआ है। इस बारिश की वजह से तापमान में ज्यादा कमी तो नहीं आएगी, लेकिन उमस वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
राजधानी में झमाझम बारिश

राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 6 अगस्त के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 7 और 8 अगस्त को भी दिन भर बादल छाए रहेंगेऔर इसके साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।
गुजरात में कैसा रहेगा मौसम?
गुजरात में भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आज, 6 अगस्त को आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।
असम में बारिश
असम में प्रतिदिन हो रही भारी बारिश की वजह से हालात और भी ज्यादा गंभीर बने हुए हैं। शिवसागर, चराईदेव, धेमाजी, गोलाघाट, जोरहाट समेत असम के 14 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। इस बाढ़ में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 7 और 8 अगस्त को मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना है।
तमिलनाडु के 4 जिलों में भारी बारिश

तमिलनाडु के 4 जिलों के कुछ हिस्सों में IMD ने गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि अगले कुछ दिनों में कई अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 6 और 7 अगस्त को कोयंबटूर, थेनी और तिरुनेलवेली जिलों और नीलगिरी के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर (City) | अधिकतम तापमान (6 अगस्त) | न्यूनतम तापमान (6 अगस्त) |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 32°C | 23°C |
| जयपुर (Jaipur) | 33°C | 26°C |
| रांची (Ranchi) | 28°C | 23°C |
| चेन्नई (Chennai) | 34°C | 27°C |
| पटना (Patna) | 30°C | 28°C |
| शिमला (Shimla) | 23°C | 19°C |
| मुंबई (Mumbai) | 30°C | 26°C |
| भोपाल (Bhopal) | 32°C | 25°C |
| नैनीताल (Nainital) | 23°C | 20°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 32°C | 26°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 30°C | 27°C |



Download Android App
Download iOS App




