देशभर में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। वहीं पहाड़ों पर भूस्खलन की वजह से सड़कें जाम हैं। दिल्ली में कभी-कभी हल्की बारिश हो रही है, लेकिन इसके बावजूद भी उमस भरी गर्मी सता रही है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
किन 19 राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 अगस्त को 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड शामिल है।
दिल्ली में आज बारिश होगी?
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त को राजधानी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, दिल्ली में रुक-रूककर बारिश होने का सिलसिला 16 अगस्त तक जारी रह सकता है।
उत्तराखंड में बारिश से तबाही
उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश ने कई जगह तबाही मचा रखी है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत और बागेश्वर में तूफानी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, टिहरी और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के चलते चमोली की नीति घाटी में बादल फटने से BRO का पुल बह गया है, पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड से सड़कें और स्कूल बंद हैं। IMD ने देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत पूरे राज्य में 14 अगस्त से मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है, जिससे कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बाड़मेर, बालोतरा और जालौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, जयपुर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, हनुमानगढ़, पाली, जोधपुर, ब्यावर, अजमेर और बूंदी समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान (12 अगस्त) | न्यूनतम तापमान (12 अगस्त) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 36°C | 29°C |
| चेन्नई | 36°C | 29°C |
| जयपुर | 33°C | 26°C |
| रांची | 31°C | 24°C |
| मुंबई | 29°C | 27°C |
| पटना | 36°C | 29°C |
| शिमला | 28°C | 22°C |
| लखनऊ | 36°C | 29°C |
| भोपाल | 28°C | 24°C |
| कोलकाता | 32°C | 27°C |
| नैनीताल | 28°C | 23°C |



Download Android App
Download iOS App




