Delhi में येलो अलर्ट, UP-Bihar समते 12 राज्यों में बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके चलते कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, नदियां उफान पर हैं और पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 10 घंटों के भीतर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 12 राज्यों में आंधी-बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना का अलर्ट जारी किया है।

देशभर के कई राज्यों में मानसून की सक्रियता दिखने लगी है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। कहीं नदियां उफान पर हैं, तो पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 10 घंटे के अंदर दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं, दिल्ली में भी लगातार तीन दिन से बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं, आपके शेहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

किन 12 राज्यों में होगी बारिश?

Aaj ka Mausam 7 August 2026
 Delhi Rain Alert (Image- Social Media)

मौसम विभाग ने आज, 7 अगस्त को 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल है।

दिल्ली में दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार, 7 अगस्त के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बीती देर रात से ही दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित एनसीआर के कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 8 अगस्त को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

यूपी के किन जिलों में होगी बारिश?

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, कानपुर, प्रयागराज, देवरिया, वाराणसी और गोरखपुर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 7 August 2026
 Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में मौसम सुहावना बना हुआ है। IMD ने 7 अगस्त को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, बेगूसराय, जहानाबाद समेत 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट है। इस बारिश की वजह से तापमान में ज्यादा गिरवाट तो नहीं आई, लेकिन उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (7 अगस्त) न्यूनतम तापमान (7 अगस्त)
दिल्ली (Delhi) 28°C 27°C
चेन्नई (Chennai) 33°C 27°C
लखनऊ (Lucknow) 33°C 28°C
मुंबई (Mumbai) 30°C 28°C
शिमला (Shimla) 21°C 19°C
पटना (Patna) 33°C 28°C
जयपुर (Jaipur) 31°C 26°C
कोलकाता (Kolkata) 28°C 27°C
भोपाल (Bhopal) 27°C 24°C
रांची (Ranchi) 27°C 23°C
नैनीताल (Nainital) 25°C 21°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।