आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2023) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2023)

मेष (ARIES) : (मार्च 21-अप्रैल 20)
फ्लैट की प्रतिक्षा अब खत्म होगी,तैयार रहें। दूसरों की मदद करना काम आ सकता है। पैसे का सही प्रबंधन करने में सक्षम होंगे। घर निर्माण के लिए स्वीकृति मिल जाएगी। फैमिली ट्रिप सुखद और यादगार रहेगा। पार्टनर से किया वादा निभाना पड़ेगा।लकी नंबर : 9, लकी कलर : गोल्डन
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल-20 मई)
गाड़ी चलाते वक्त जल्दबाजी से बचें। गेस्ट लैक्चर के लिए बुलाए जा सकते हैं। ज्यादा कमाई के लिए मेहनत बढ़ाएंगे। परिवार में नए सदस्य जुड़ने वाले हैं। प्रॉपर्टी का निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। लकी नंबर: 18, लकी कलर : क्रीम
मिथुन (GEMINI) : (21 मई-21 जून)
कुछ आवश्यक बदलाव पर ध्यान देंगे। संपत्ति जोड़ने की योजना बना सकते हैं। सेहत संबंधी लाभकारी कदम उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत सफल होगी। फैमिली ट्रिप टालना पड़ सकता है। लकी नंबर : 6, लकी कलर : रॉयल ब्लू
कर्क (CANCER) : (22 जून-22 जुलाई)
ऑफिशियल ट्रिप पर जाना पड़ सकता है। अकेडमिक क्षेत्र में भी समय अनुकूल है। पैसे के लेन-देन में सतर्क रहें,सुरक्षित रहेंगे। घरेलू काम जो टल रहा था,अब पूरा होगा। मकान लेने की योजना बना सकते हैं। लकी नंबर: 8, लकी कलर : ब्राउन
सिंह (LEO) : (23 जुलाई-23 अगस्त)
लंबी यात्रा पर जाने वाले तैयारी पुख्ता रखें। रोमांचक दिन रहेगा,पुराने संपर्क ताजा होंगे। सेहत की चिंता से आप मुक्त हो सकते हैं। पति-पत्नी साझा विचार से कोई निर्णय लें। लकी नंबर : 22, लकी कलर : व्हाइट
कन्या (VIRGO) : (24 अगस्त-23 सितंबर)
वेकेशन पर गए लोग भरपूर आनंद लेंगे। सामाजिक विरोध झेलना पड़ सकता है। व्यायाम के लिए समय निकाल पाएंगे। सिबलिंग को बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। वित्तिय स्तर पर थोड़ी मायूसी आ सकती है।असाइनमेंट के मामले में सतर्क रहना होगा। लकी नंबर : 1, लकी कलर : बेबी पिंक
तुला (LIBRA) : (सितम्बर 24-अक्टूबर 23)
अकेले यात्रा करने से बचें,ग्रुप सही रहेगा। समझदारी भरे निवेश की जरुरत है। बिना मर्जी कोई सोशल वर्क करना होगा। समय का अभाव रहेगा,मैनेज करना सीखें। लकी नंबर : 5, लकी कलर : ग्रीन
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
लंबे इंतजार के बाद ट्रिप पर जा सकेंगे। साथी से सपोर्ट की अपेक्षा रख सकते हैं। अपना घर लेने का सपना पूरा हो जाएगा। आलस के कारण सेहत प्रभावित होगी। लकी नंबर : 1, लकी कलर : सैफ्रॉन
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर-21 दिसंबर)
घरेलू विवाद पर नियंत्रण रखना जरुरी है। नए वेंचर से इनकम शुरु हो सकती है। सेहत और फिटनेस मेंटेन रख सकते हैं। पेशेवर क्षेत्र में अच्छी इमेज बनने वाली है। लकी नंबर : 18, लकी कलर : रेड
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
पारिवारिक कारणों से तनाव बढ़ सकता है। अपने सोशल सर्कल में मशहूर होने वाले हैं। किसी पुरानी प्रॉपर्टी को सेल कर सकते हैं। फ्रिलांसर्स को अच्छा प्रोजेक्ट मिलने वाला है। लकी नंबर : 7, लकी कलर : ऑरेंज
कुम्भ (AQUARIUS) : (जनवरी 22-फरवरी 19)
घर में किसी बदलाव की पहल करने वाले हैं। बजट का ध्यान रखें,ज्यादा खर्च के संकेत हैं। निवेश के मामले में जल्दबाजी भारी पड़ेगी। पैरेंट्स या साथी की सलाह नजरअंदाज न करें। सामाजिक कामों में भागीदारी निभाएंगे। लकी नंबर : 4, लकी कलर : पर्पल
मीन (PISCES) : (फरवरी 20-मार्च 20)
किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी मिलने वाली है। सोशल सर्कल में कोई हर्ट कर सकता है। पारिवारिक माहौल साकारात्मक रहेगा। पार्टनर की जिम्मेदारी साझा कर सकते हैं। खर्च के मामले में बुद्धिमानी से काम लें। लकी नंबर : 4, लकी कलर : ऑरेंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 7 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।