Train Cancelled List in June: अंबाला रेल मंडल के शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों के बीच लूप लाइनों के विस्तार और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) सिस्टम का काम चलने की वजह से दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पूरी तरह प्रभावित हुआ है. रेलवे ने इस बड़े बदलाव के लिए 30 मई से 6 जून 2026 तक का ब्लॉक लिया है. इस मेगा ब्लॉक के कारण इस रूट से सफर करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों की मुसीबतें अचानक बढ़ गई हैं. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पूरे काम के दौरान 22 अहम ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 29 ट्रेनों को उनके सामान्य रूट से हटाकर डायवर्ट किया गया है. यात्रियों को स्टेशन पहुंचने पर अचानक हो रही परेशानियों से बचाने के लिए रेलवे ने पहले ही नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या 139 हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
यात्रियों की जेब पर बढ़ा बोझ
गर्मी की छुट्टियों के इस सीजन में जब ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है, तब शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों का पहिया थम गया है. 6 जून को सफर करने वाले लोगों को सबसे बड़ा झटका लगा है.
इन रास्तों से चलेंगी ये ट्रेनें

वंदे भारत एक्सप्रेस: अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस (20977/20978) 6 जून को पूरी तरह रद्द रहेगी.
शताब्दी एक्सप्रेस: नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस (12045/12046) भी 6 जून को पटरी पर नहीं उतरेगी.
लंबी दूरी के बजट यात्रियों को जोड़ने वाली अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ एक्सप्रेस (12983) 31 मई और 2 जून को नहीं चली, जबकि चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ (12984) को 1 जून और 3 जून के लिए रद्द किया गया है. स्टेशनों पर रिफंड काउंटर पर अचानक भीड़ बढ़ गई है.
कर्नाटक संपर्क क्रांति: चंडीगढ़-यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (22686) को 2 जून को अंबाला-सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद के रास्ते डाइवर्ट करके चलाया गया.
गोवा संपर्क क्रांति: चंडीगढ़-मडगांव गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12450) को भी 1 जून को बदले हुए लंबे रास्ते से निकाला गया.
रेलवे की तरफ से सलाह
बता दें कि रेलवे की तरफ से सलाह दी गई है। स्टेशन मास्टर के कमरों के बाहर और पूछताछ काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें दिख रही हैं. रेलवे ने बार-बार अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांच लें. लूप लाइन और नए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का यह काम ट्रैक की क्षमता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए जरूरी है, लेकिन 6 जून तक यात्रियों को यह परेशानी झेलनी ही होगी.


Download Android App
Download iOS App




