पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेन के अंदर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अचानक बेहोश होता दिखाई दे रहा है। आस-पास के लोग उसे पानी पिलाकर उसकी मदद करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती हुई लगती है। वीडियो शेयर करने वाले कुछ यूज़र्स का दावा है कि बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर एक सरकारी परीक्षा के दौरान भारी भीड़ और अफरा-तफरी के कारण उस युवक की मौत हो गई।
यह भी बताया गया कि इस घटना के बाद लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम करके विरोध-प्रदर्शन किया, जिससे कई ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। हालांकि, बाद में इस दावे पर सवाल उठाए गए और यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इतना ही नहीं इस मामले में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भी एंट्री हुई। राहुल ने एक्स पर ट्वीट कर रेलवे से कई तीखे सवाल भी किए हैं।
Rahul Gandhi Viral Video पर राजनीतिक बयानबाजी
इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया।
ये उस भारत के लाचार युवा हैं – जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफ़र तक नहीं दे सकती।
चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है। और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के… https://t.co/v5uF4l7bOV
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 15, 2026
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस वीडियो को शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि, ‘चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है. और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में आती है – भीड़, घुटन, और बेबसी. इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती. पर मैं वादा करता हूं – हम यह आवाज़ उन बहरे कानों तक पहुंचाएंगे. 17 जून, कोटा. यही गूंज, अब हुंकार बनेगी’ राहुल गांधी की पोस्ट के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया और सोशल मीडिया पर इसको लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।
East Central Railway ने दी सफाई
बताते चले कि विवाद बढ़ने के बाद East Central Railway और Indian Railways की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जांच के बाद रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो का पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से कोई संबंध नहीं है। रेलवे ने साफ़ किया कि यह घटना ईस्ट सेंट्रल रेलवे ज़ोन में नहीं हुई थी।
इसके अलावा, रेलवे ने कहा कि युवक की मौत के बारे में उनके पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, लेकिन उसकी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। Railway responds to Rahul Gandhi मामले में रेलवे ने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के भ्रामक जानकारी साझा न करें और अफवाहों से बचें।


Download Android App
Download iOS App






