उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को यहां केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और अपने-अपने राज्यों की विभिन्न सड़क परियोजनाओं के बारे में चर्चा की।
श्री गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री रावत तथा श्री विजयन के साथ ही विदेश मामलों तथा संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने उनसे मुलाकात की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी का भी उनसे मिलने का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा कि श्री रावत के साथ उत्तराखंड में चल रही राष्ट्रीय राजमार्गों की परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसी तरह से श्री विजयन और श्री मुरलीधरन से केरल में चल रही सड़क परियोजनाओं तथा तथा ढांचागत विकास की अन्य कई परियोजनाओं पर चर्चा हुई।


Download Android App
Download iOS App



