पौड़ी में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में 22 यात्री घायल हो गए | इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और बसों को हटाकर मार्ग आवाजाही के लिए खुलवाया गया।
HIGHLIGHTS
- पौड़ी में दो बसों की भिड़ंत
- हादसे में 22 यात्री घायल
- दुर्घटना एकेश्वर रोड पर सुबह करीब 9.15 बजे हुई
सतपुली पुलिस और SDRF टीम पहुंची
पौड़ी के एकेश्वर में सोमवार सुबह दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 22 यात्री घायल हो गए। सूचना पर सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ टीम पहुंची। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना एकेश्वर रोड पर सोमवार सुबह करीब 9.15 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, सुबह कोटद्वार से बस (यूके 15 पीए 0241) सवारियां लेकर चौबट्टाखाल जा रही थी। दूसरी ओर, बस (यूके 15पीए 0825) चौबट्टाखाल से यात्रियों को लेकर कोटद्वार आ रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



