नैनीताल:उत्तराखंड में रामनगर के मरचूला के पास आज सुबह गढ़वाल मोटर्स यूनियन की बस पर हाईटेंशन तार गिरने से बस में करंट फैल गया। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गढवाल मोटर्स की बस (यू-12-3887) पौड़ी गढ़वाल के गौलेखाल से रामनगर आ रही थी। यात्रियों से भरी यह बस नैनीताल अल्मोड़ा जनपद की सीमा मरचूला में पहुंची ही थी कि अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बस पर आ गिरा। जिसमें बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बस में सवार कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बस में लगभग 25 से अधिक लोग सवार थे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। करंट से झूलसे लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।


Download Android App
Download iOS App



