वाशिंगटन: अमेरिका समेत पूरी दुनिया की धमकियों से बेपरवाह उत्तर कोरिया ने अमेरिका को एक बार फिर धमकाते हुए कहा कि उसका अगला निशाना अमेरिका का गुआम द्वीप है। उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने दक्षिण कोरिया और अमेरिका द्वारा संयुक्त सैन्य अभ्यासों का मुकाबला करने के लिए अपने नेता किम जोंग उन के नेतृत्व में ह्वासॉन्ग-12 मिसाइल का प्रक्षेपण किया।
उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए ने किम जोंग उन के हवाले से कहा- मौजूदा बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण अभ्यास प्रशांत महासागर और गुअाम में पहला सैन्य संचालन है। उत्तर कोरिया ने इस महीने की शुरुआत में अमेरिका प्रशांत क्षेत्र और गुआम में चार ह्वासॉन्ग-12 मिसाइल छोड़ने की धमकी दी थी। इधर अमेरिका ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया को मनमानी जारी रखने की अनुमति नहीं देगा और यह प्योंगयांग के लिए पहचानने का समय है कि वह खुद को खतरे में डाल रहा है क्योंकि पूरी दुनिया उसके खिलाफ एकजुट हो गयी है।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने कल उत्तर कोरिया से और किसी मिसाइल का परीक्षण नहीं करने की मांग करते हुए कहा कि अमेरिका अब उसे अराजकता को जारी रखने की अनुमति नहीं देगा। उत्तर कोरिया द्वारा जापान के ऊपर से बैिलस्टिक मिसाइल दागने की निंदा करते हुए श्रीमती हेली ने कहा कि यह भड़काऊ गतिविधि है। उन्होंने उत्तर कोरिया से और अधिक मिसाइलों को लांच नहीं करने की मांग की।


Download Android App
Download iOS App



