केंद्रीय बजट 2025-26: टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव, 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं

Summary :

25 लाख की सालाना आय पर 30 प्रतिशत का टैक्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आठवां बजट पेश करते हुए टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया है। पहले टैक्स स्लैब में 5 लाख और 7 लाख की आय पर 5 प्रतिशत टैक्स लगता था और 7 लाख से 10 लाख की आय पर 10 प्रतिशत का टैक्स देना पड़ता था। अब नए केंद्रीय बजट 2025-26 में मिडिल क्लास और नौकरीपेशा वालों के लिए बड़ी छूट दी है। नए टैक्स स्लैब में 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं 12 लाख से 15 लाख की आय पर 15 प्रतिशत का टैक्स लिया जाएगा।

25 लाख की आय पर कितना लगेगा टैक्स ?

टैक्स स्लैब में बदलाव करने की कई समय से मांग की जा रही थी। आज केंद्रीय बजट 2025-26 में टैक्स स्लैब में बदलाव से मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलेगी। नए टैक्स स्लैब के अनुसार 25 लाख की सालाना आय पर 30 प्रतिशत का टैक्स लगेगा और 75 हजार रुपये की standard डिडक्शन की छूट भी मिलेगी। वहीं 20 से 25 लाख की आय पर अब 25 प्रतिशत का टैक्स लगेगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।