Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh बोले- ‘भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 2040 तक……’.

Summary :

Union Minister Jitendra Singh Statement: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रॉकेट प्रक्षेपण की 60वीं वर्षगांठ समारोह का यहां शनिवार को उद्घाटन करने के बाद जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था (Space Economy) 2040 तक 40 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की ओर अग्रसर है।उन्होंने साथ ही कहा कि इससे वैज्ञानिकों को भी बेहतर कामकाजी माहौल मिलेगा।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा परमाणु ऊर्जा व अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि ‘एकेडी’ जैसी कुछ विदेशी एजेंसियों ने अनुमान लगाया है कि यह आंकड़ा 2040 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर के पार भी पहुंच सकता है। केंद्रीय मंत्री…

Union Minister Jitendra Singh Statement: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रॉकेट प्रक्षेपण की 60वीं वर्षगांठ समारोह का यहां शनिवार को उद्घाटन करने के बाद जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था (Space Economy) 2040 तक 40 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की ओर अग्रसर है।उन्होंने साथ ही कहा कि इससे वैज्ञानिकों को भी बेहतर कामकाजी माहौल मिलेगा।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा परमाणु ऊर्जा व अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि ‘एकेडी’ जैसी कुछ विदेशी एजेंसियों ने अनुमान लगाया है कि यह आंकड़ा 2040 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर के पार भी पहुंच सकता है।

  • केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh बोले
  • अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 2040 तक 40 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की ओर अग्रसर
  • हम बेहद तेजी से बढ़ रहे है आगे- Jitendra Singh

जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘वर्तमान में हमारी अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था बहुत प्रभावशाली नहीं है। अभी यह करीब 80 लाख अमेरिकी डॉलर ही है। हालांकि, हम बेहद तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं अकेले विदेशी उपग्रह प्रक्षेपण में…हमने यूरोपीय उपग्रहों के प्रक्षेपण से करीब 23 से 24 करोड़ यूरो और अमेरिकी उपग्रहों के प्रक्षेपण से करीब 17 से 18 अमेरिकी डॉलर कमाए हैं। ’’

रॉकेट प्रक्षेपण की 60वीं वर्षगांठ का समारोह

आपको बता दें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रॉकेट प्रक्षेपण की 60वीं वर्षगांठ समारोह का यहां शनिवार को उद्घाटन करने के बाद सिंह ने कहा कि ‘अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन’ की स्थापना के साथ उद्योग में एक महत्वपूर्ण उपस्थिति स्थापित की जा सकती है।

अंतरिक्ष यात्री की सभी गतिविधियों की नकल कर सकती है- Jitendra Singh

Union Minister Jitendra Singh Statement: बता दें इस तथ्य से सहमत होते हुए कि भारत को अपने अंतरिक्ष क्षेत्र में संसाधन की कमी का सामना करना पड़ा उन्होंने कहा ‘‘ हमारे पास मौजूद वैज्ञानिक कौशल से हम इससे निपट सकते हैं।’’मंत्री ने कहा कि 2025 तक भारत एक व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजेगा और उसे सुरक्षित वापस लाएगा।उन्होंने कहा, ‘‘ इसके दो से तीन महीने पहले हमारे पास अंतरिक्ष में जाने वाली एक महिला रोबोट होगी, जो अंतरिक्ष यात्री की सभी गतिविधियों की नकल कर सकती है।’’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner