केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को यह जानकारी सार्वजनिक की है। वह होम आइसोलेशन में हैं।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने बुधवार को बताया, ‘कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। असिम्प्टोमैटिक होने के कारण मैं चिकित्सकों की सलाह पर होम आइसोलेशन में हूं’
केंद्र सरकार के इससे पूर्व कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव होकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक आदि शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



