UP Congress प्रदेश Ajay Rai बोले- भाजपा न हो ज्यादा खुश

UP Congress प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai बोले- भाजपा न हो ज्यादा खुश

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों में भाजपा की जीत पर कहा कि तीन राज्यों में पिछली बार हमने सरकार बनायी थी और लोकसभा चुनाव में हार गये। उन्हें ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। यह लोग आने वाले चुनाव में हार जायेंगे।

Highlights Points

  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान
  • यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की भाजपा को चेतावनी
  • अजय राय: उन्हें ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं

यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार(5 दिसंबर) को पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में बहुत अंतर होता है। कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा कर रही है। लोकसभा चुनाव में निश्चित तौर पर हमें जीत मिलेगी। अभी हुए चुनावों में हमारी हार भले हुई है, लेकिन मत प्रतिशत में हम अच्छी स्थिति में हैं। हमारा केंद्रीय नेतृत्व हार के कारणों की समीक्षा कर रहा है। उसके बाद आगे की रणनीति बनायी जाएगी। हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा नहीं है। हम अराजकता और देश तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार लड़ते रहेंगे।

कांग्रेस नेता अजय राय प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि हम पहले की अपेक्षा दोगुने रफ्तार से लड़ेंगे। सरकार की कुनीतियों और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक में हमने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर से एक ‘‘परिवर्तन यात्रा’’ निकालने का एजेंडा तैयार किया है। जिसके माध्यम से हम प्रदेश के सभी जनपदों में पांव-पांव गांव-गांव और शहरों में डगर-डगर नगर-नगर पैदल यात्रा कर प्रदेश की जनता को भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत करायेंगे। इस यात्रा में जनपद के पदाधिकारी के साथ समस्त कांग्रेस जन शामिल होंगे। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के नैमिषारणय धाम में सम्पन्न होगी।

I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में Delhi नहीं जाएंगे CM Hemant Soren, चुनाव परिणामों पर कहा- जैसी मेहनत, वैसा परिणाम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + eighteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।