933 रिक्त पदों पर अधिसूचना जारी, परीक्षा के लिए 12 बड़े बदलाव, जानें आवेदन की अंतिम तारीख

Summary :

UPSC IAS IFS Registration Date 2026: सिविल सेवा परीक्षा 2026 की तैयारी करने वालों के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 933 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना में परीक्षा की तारीख, आवेदन शुल्क, आवेदन की अंतिम तारीख और कई बड़े बदलाव किए गए है। इन परीक्षाओं का अध्धयन करने वालों के लिए अब तैयारी के साथ ही फॉर्म भरना, योग्यता और नए बदलावों को जानना भी जरूरी होता है। अगर आप भी सिविल सेवा परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे है तो विस्तार से देखें इस अधिसूचना के बारे में…

UPSC IAS IFS Registration Date 2026: सिविल सेवा परीक्षा 2026 की तैयारी करने वालों के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 933 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना में परीक्षा की तारीख, आवेदन शुल्क, आवेदन की अंतिम तारीख और कई बड़े बदलाव किए गए है। इन परीक्षाओं का अध्धयन करने वालों के लिए अब तैयारी के साथ ही फॉर्म भरना, योग्यता और नए बदलावों को जानना भी जरूरी होता है। अगर आप भी सिविल सेवा परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे है तो विस्तार से देखें इस अधिसूचना के बारे में सभी जानकारी।

UPSC IAS IFS Eligibility

UPSC IAS IFS Registration Date 2026
UPSC IAS IFS Registration Date 2026

सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने आवेदन प्रक्रिया से लेकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तक 12 बड़े बदलाव किए है, जिससे परीक्षा में पारदर्शिता लाना और तकनीकी खामियों को दूर करना है। विस्तार से जानें सभी बदलावों के बारे में..

  1. आवेदन पोर्टल को डिजाइन किया गया है और 4 चरणों में आवेदन किया जाएगा।
  2. हर कैंडिडेट के लिए यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) अनिवार्य किया गया है। जिससे स्थाई पहचान होगी।
  3. पासपोर्ट साइज फोटो के मिलान के लिए वेब कैमरा से लाइव फोटो कैप्चर होगी।
  4. नियमों में बदलाव के साथ ही अब उम्मीदवार को तीन बार साइन करने होंगे।
  5. एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद दोबार सुधार नहीं कर पाएंगे।
  6. वेरिफिकेशन प्रक्रिया को तेज करने के लिए आधार कार्ड के आधार पर वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  7. आधिकारिक वेबसाइट से E-Admit Card मान्य होंगे।
  8. सिविल सेवा के पद पर तैनात है तो दोबारा फॉर्म नहीं भर सकते है।
  9. EWS और OBS के लिए सर्टिफिकेट में नए नियम लागू किए गए है।
  10. परीक्षा केंद्र पर डिजिटल फेस ऑथेंटिकेशन होगा।
  11. प्रीलिम्स और मेंस के बाद पोर्टल पर लॉगिन करना जरूरी होगा।
  12. करियर में सिर्फ एक बार URN अपडेट करने का मौका मिलेगा।

UPSC IAS IFS Registration Date 2026

UPSC IAS IFS Registration Date 2026
UPSC IAS IFS Registration Date 2026
Event Date
UPSC CSE 2026 नोटिफिकेशन जारी 4 February 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 24 February 2026
UPSC Prelims 2026 परीक्षा तिथि 24 May 2026 (Sunday)
UPSC Mains 2026 शुरूआत 21 August 2026
Personality Test / Interview To be announced

UPSC Civil Services 2026 Application

UPSC Civil Services
UPSC Civil Services

UPSC 2026 का सपना पूरा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवदेन करने के लिए 4 फरवरी से पोर्टल खुल गए है और अंतिम तारीख 24 फरवरी 2026 तक तय की गई है। 24 फरवरी से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों और नए नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़कर आवेदन कर सकते है साथ ही किसी भी समस्याओं से बचने के लिए जल्द ही आवेदन कर सकते है।

ALSO READ: UPSC के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सर्विस में रहते हुए बार-बार नहीं दे सकेंगे परीक्षा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।