Vande Bharat Train: 3 नई वंदे भारत ट्रेनों की मिलेगी सौगात, PM मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी

Summary :

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 31 अगस्त को तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीनों वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का संचालन रविवार से शुरू होगा। Highlights आज देश को मिलेगी तीन नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिखाएंगे हरी झंडी यूपी समेत इन राज्यों को मिलेगी यह ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए…

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 31 अगस्त को तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीनों वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का संचालन रविवार से शुरू होगा।

Highlights

  • आज देश को मिलेगी तीन नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात
  • पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिखाएंगे हरी झंडी
  • यूपी समेत इन राज्यों को मिलेगी यह ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करते हुए अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस तीन रूटों पर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश में मेरठ से लखनऊ, कर्नाटक में मदुरै से बेंगलुरु और तमिलनाडु में चेन्नई से नागरकोइल के बीच चलेंगी।

सैकड़ों बच्चे पहले ट्रेन में करेंगे सफर

मेरठ के सैकड़ों बच्चे इस एक्सप्रेस ट्रेन के पहले यात्री बनेंगे। यह वंदे भारत ट्रेन मेरठ से लखनऊ के बीच 1 सितंबर से रेगुलर चलेगी। मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी। वंदे भारत ट्रेन में 8 कोच होंगे। 7:15 घंटे में ट्रेन मेरठ से लखनऊ पहुंचेगी। 1 सितंबर से वंदे भारत ट्रेन 6:35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। 1:45 बजे ट्रेन लखनऊ पहुंचेगी जिसका स्टॉपेज मुरादाबाद और बरेली में रहेगा। फिर ट्रेन दोपहर 2:45 बजे मेरठ के लिए रवाना होगी और रात 10:00 बजे मेरठ पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक डेढ़ हजार रुपये तक वंदे भारत ट्रेन का किराया हो सकता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat