एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई में फंसे 178 भारतीयों को लेकर सोमवार देर रात कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा। इन सभी भारतीय नागरिकों में पांच बच्चे और एक शिशु भी शामिल है।
गौरतलब हो कि वंदे भारत मिशन के नाम से भारत ने अलग-अलग देशों में फंसे अपने नागरिकों को स्वदेश लाने का अभियान शुरू किया है।
आपको बतादें कि हवाईअड्डे के एक प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इससे पहले एक अन्य विमान इस मिशन के तहत कुआलालंपुर से 179 भारतीयों के लेकर एक अन्य उड़ान कोच्चि पहुंची थी। इस विमान में दो शिशु भी सवार थे।


Download Android App
Download iOS App



