VCK Support to TVK: थलापति विजय के CM बनने का सपना, अब 1 सीट पर फंसा पेंच, VCK की मांग ने बढ़ाया सियासी तापमान

Summary :

VCK Support to TVK: तमिलनाडु में अभी भी TVK की पार्टी की सरकार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन 234 सदस्यीय सदन में बहुमत के 118 के आंकड़े से पीछे रह गई।  अब TVK को कांग्रेस के साथ CPI, CPI(M) का समर्थन मिल गया है लेकिन  IUML और VCK विधायकों ने पेंच फंसा दिया है और VCK ने ऐसी मांग रखी है जिससे तमिलनाडु के राजनीति में सियासी तापमान बढ़ा दिया है। सीपीआई, सीपीआई (एम) का समर्थन TVK बहुमत हासिल…

VCK Support to TVK: तमिलनाडु में अभी भी TVK की पार्टी की सरकार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन 234 सदस्यीय सदन में बहुमत के 118 के आंकड़े से पीछे रह गई।  अब TVK को कांग्रेस के साथ CPI, CPI(M) का समर्थन मिल गया है लेकिन  IUML और VCK विधायकों ने पेंच फंसा दिया है और VCK ने ऐसी मांग रखी है जिससे तमिलनाडु के राजनीति में सियासी तापमान बढ़ा दिया है।

सीपीआई, सीपीआई (एम) का समर्थन

TVK बहुमत हासिल करने में जुटी हुई है। इसी बीच सबसे पहले कांग्रेस ने अपना समर्थन जताया था और अब सीपीआई, सीपीआई (एम) टीवीके को समर्थन दे चुकी हैं, जबकि VCK ने अभी तक औपचारिक रूप से अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। इससे पहले, विजय ने लोक भवन में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और कई पार्टियों का समर्थन हासिल करने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया।

डिप्टी CM पद की मांग!

विधानसभा में खंडित जनादेश के बाद तमिलनाडु में चल रही राजनीतिक वार्ताओं के बीच, TVK के नेता स्पूर्थी अरुण ने कहा कि विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) ने अभी तक टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय को सरकार गठन के लिए आधिकारिक तौर पर समर्थन नहीं दिया है अभी दोनों पार्टियों के बीच बातचीत जारी है। बताया जा रहा है कि VCK ने इस चुनाव में एक सीट जीती है और वह डिप्टी CM पद की मांग कर रही है।

टीवीके नेता की वीसीके से बातचीत

स्पूर्थी अरुण ने कहा कि दोनों पार्टियों की समानताओं को देखते हुए टीवीके नेता वीसीके से बातचीत कर रही है। विजय अन्ना अंबेडकर के प्रबल समर्थक हैं और वे सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। साथ ही थलापति भी ऐसा ही सोचते हैं। TVK और VCK विचारधाराएं एक जैसी हैं, इसलिए अगर दोनों पार्टियां एक साथ आती हैं तो यह एक बहुत मजबूत समर्थन प्रणाली साबित होगी।

ALSO READ: TVK को CPI, CPI(M) का समर्थन, IUML और VCK विधायकों ने फंसाया पेंच

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।