Election Commission का जम्मू-कश्मीर दौरा, गुरुवार को राजनीतिक दलों से होगी मुलाकात

Summary :

Election Commission : चुनाव आयोग गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दौरेे पर जाएगा। इस दौरान आयोग राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेगा। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर आठ अगस्त को मुलाकात के लिए आमंत्रित किया है। Election Commission का जम्मू-कश्मीर दौरा चुनाव आयोग का तीन दिवसीय दौरा जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया की तैयारियों को लेकर है। अपने इस दौरे के दौरान चुनाव आयोग सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ तैयारियों की समीक्षा करेगा।घाटी में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने और 2019 में जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र…

Election Commission

Election Commission : चुनाव आयोग गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दौरेे पर जाएगा। इस दौरान आयोग राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेगा। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर आठ अगस्त को मुलाकात के लिए आमंत्रित किया है।

Election Commission का जम्मू-कश्मीर दौरा

चुनाव आयोग का तीन दिवसीय दौरा जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया की तैयारियों को लेकर है। अपने इस दौरे के दौरान चुनाव आयोग सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ तैयारियों की समीक्षा करेगा।घाटी में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने और 2019 में जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद विधानसभा का पहला चुनाव होगा। परिसीमन के बाद, विधानसभा सीटों की संख्या 83 से बढ़कर 90 हो गई है।

Centre defends appointment of 2 new election commissioners in SC

Election Commission : बता दें कि इससे पहले रविवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो कर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने संसद के पटल पर बड़ी जिम्मेदारी से चुनाव की बात कही। परिसीमन का होना जरूरी था और हो गया। सभी काम पूरे हो चुके हैं। हमें उम्मीद है कि सितंबर या अक्टूबर में यहां लोकतांत्रिक सरकार बनेगी।

घाटी में हो रही आतंकी घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा था कि दुश्मन कभी-कभी अपने इरादों में कामयाब हो जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम अपने जवानों पर सवाल उठाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar