तमिलनाडु के वेल्लोर के एक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शादी का निमंत्रण भेजा था, जिसके बाद पीएम मोदी ने अब उन्हें बधाई संदेश भेजा है। पीएम का पत्र पाकर परिवार की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। तमिलनाडु के रहने वाले टी.एस. राजशेखरन और उनका परिवार प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आए शादी के लिए बधाई संदेश को पाकर काफी खुश है।
राजशेखरन ने अपनी बेटी की शादी में आने के लिए प्रधानमंत्री को भेजा था न्योता
दरअसल, टी. एस. राजशेखरन ने अपनी बेटी की शादी में आने के लिए प्रधानमंत्री को न्योता दिया था लेकिन पीएम मोदी खुद तो नहीं आए पर उनकी ओर से वर-वधू को शादी की अग्रिम बधाइयां और शुभकामनाएं जरूर भेजी गई हैं।

आपको बता दें कि राजशेखरन एक रिटायर्ड मेडिकल रिसर्चर हैं और उन्होंने 11 सितंबर को होने वाली अपनी बेटी की शादी में आने के लिए कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजा था। परिवार उस समय हैरान हो गया जब उनके घर प्रधानमंत्री की ओर से भेजा गया बधाई पत्र आया।
इस पत्र में सबसे पहले पीएम मोदी की ओर से राजशेखरन के परिवार को शादी में आने का न्योता देने के लिए धन्यवाद दिया गया है। इसके बाद मोदी ने उनकी बेटी राजश्री और होने वाले दमाद सुदर्शन को शादी की बधाई दी है। पत्र में लिखा गया है कि कपल को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं और आशा है आपका जीवन हमेशा खुशहाल रहे। वही, अपने व्यस्त कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी ने शादी में न आ पाने की वजह बताया है।


Download Android App
Download iOS App



