उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सोमवार को कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो गए। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने यह जानकारी दी। नायडू के 29 सितंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उपराष्ट्रपति (71) में बीमारी का कोई लक्षण नहीं था और उनकी सेहत अच्छी थी। वह घर में ही पृथक-वास में थे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान में बताया ,एम्स द्वारा आज की गई आरटी-पीसीआर जांच के मुताबिक, उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी ऊषा नायडू, दोनों कोविड-19 की जांच में संक्रमण मुक्त पाए गए हैं।
बयान में कहा गया है कि नायडू की सेहत अच्छी है और वह डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक जल्दी ही सामान्य गतिविधियां शुरू कर सकते हैं। बयान में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति ने उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है।


Download Android App
Download iOS App



