बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने पिछड़ एवं अतिपिछड़ वर्ग कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।
श्री चैहान ने सोमवार को यहां अपने शोकोद्गार में कहा कि स्व। विनोद कुमार सिंह एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील राजनेता एवं समर्पित समाजसेवी थे। उन्होंने अपनी कर्तव्यपरायणता, ईमानदारी और जनसेवा के बल पर आम जनता में काफी लोकप्रियता अर्जित की। उनके निधन से सामाजिक-राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
बिहार के मंत्री विनोद सिंह का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा को चिरशांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों को धैर्य-धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।


Download Android App
Download iOS App



