ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने पर उत्तरी इंगलैंड के कई भागों में अस्थायी अस्पतालों को अब पूरी तरह तैयार रहने को कहा जा रहा है। ये अस्पताल कोविड-19 से निपटन में मदद के लिए इस साल के प्रारंभ में रिकार्ड समय में बनाय गये थे।
‘नाइटिंगेल अस्पतालों’ को तैयार रहने के आह्वान वाली घोषणा ऐसे समय में की गयी है जब प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हाउस ऑफ कामंस में कोरोना वायरस संबंधित नयी तृतीय पाबंदियों की रूपरेखा के बारे में बयान देंगे। तीसरे स्तर के तहत मामलों की संख्या की गंभीरता के लिहाज से सबसे सख्त लॉकडाउन पाबंदियां होंगी। जॉनसन ने नयी व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की और वह सोमवार को ही टेलीविजन पर देश को संबोधित करने वाले हैं।
एनएचएस इंगलैंड के मेडिकल अधिकारी प्रोफेसर स्टीफन पोविस ने कहा, ‘‘ नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) मेनचेस्टर, सुंदरलैंड और हैरोगेट के नाइटिंगेल अस्पतालों को मरीजों के वास्ते खुलने के लिए बिल्कुल तैयार रख रहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ उनसे मरीजों-चाहे वे कोविड-19 मरीज हो या इस वायरस से उबर रहे लोगों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहने को कहा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



