Vibhav Kumar: दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार को शुक्रवार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Highlights:
दिल्ली की एक अदालत ने कथित मारपीट मामले में विभव कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का लगा है आरोप
दिल्ली पुलिस ने CM हाउस से किया था गिरफ्तार
केजरीवाल के निजी सहायक कुमार ने 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी।
वह शनिवार से पुलिस की हिरासत में हैं। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने कुमार की चार दिन की न्यायिक हिरासत के अनुरोध संबंधी अभियोजन पक्ष के आग्रह को स्वीकार कर लिया। इस मामले में आरोपी ने जांच के दौरान जब्त किए गए डीवीआर की सुरक्षा और उसे रिकॉर्ड पर रखने के लिए एक आवेदन दायर किया है। दिल्ली पुलिस ने 18 मई को कुमार को गिरफ्तार किया था।


Download Android App
Download iOS App



