उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आज उत्तराखंड दौरा है। उपराष्ट्रपति चारधाम की यात्रा करेंगे। सबसे पहले वो उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री धाम के दर्शन करेंगे। इसके बाद वो केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाएंगे।
उपराष्ट्रपति 27 अक्टूबर को केदारनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। वह मंदिर के पंडे, पुजारियों और तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।


Download Android App
Download iOS App



