उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जनरल बिपिन रावत को CDS बनने पर दी बधाई

Summary :

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश के पहले चीफ़ आफ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीडीएस) का पदभार संभालने के लिए जनरल बिपिन रावत को मंगलवार को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश के पहले चीफ़ आफ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीडीएस) का पदभार संभालने के लिए जनरल बिपिन रावत को मंगलवार को बधाई एवं शुभकामनायें दी। नायडू ने ट्वीट किया, “देश के पहले सीडीएस बनाए जाने पर जनरल रावत को बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि जनरल रावत के कुशल नेतृत्व में सेनाओं के बीच समन्वय और अधिक बेहतर होगा।” 
जनरल बिपिन रावत आज भारतीय सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो रहे हैं। अपने कार्यकाल के आखिरी दिन उन्होंने वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, आज, मैं थल सेनाध्यक्ष के पद से रिटायर हो रहा हूं, मैं भारतीय सेना के उन सैनिकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे कार्यकाल के अंतिम तीन वर्षों में मेरा सहयोग किया। मैं जनरल मनोज मुकुंद नरवाने को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं जो एक सफल पारी के लिए 28वें सेना प्रमुख के रूप में पद ग्रहण करेंगे। 

Desk Team