छिंदवाड़ा: कांग्रेस सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों के लिए लाई गई भावांतर भुगतान योजना असफल हो गई है। श्री नाथ ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा की कुसमेली स्थित कृषि उपज मंडी में किसानों से चर्चा के दौरान यह बात कही। उन्होंने सुबह वहां का दौरा कर किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं।
किसानों ने स्थानीय सांसद श्री नाथ को बताया कि भावांतर योजना लागू होने से उन्हें मक्का की फसल मात्र 800-1000 रुपये प्रति कि्वंटल की दर से बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रह रहा है। उन्हें प्रति कि्वंटल पांच सौ से छह सौ रुपये का नुकसान हो रहा है। किसानों ने सांसद से मांग की कि भावांतर योजना को तत्काल बंद करवाने और समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी करवाने की व्यवस्था कराएं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने समस्याएं सुनने के बाद कहा कि आज किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य प्राप्त करने दर-दर भटकना पड़ रहा है। भांवातर योजना का प्रयोग असफल हो जाने के बाद भी प्रदेश सरकार उसे बदलने के प्रति गंभीर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



