काफी दिनों की रस्सा – कस्सी और दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक बैठकों के दौर के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद के लिए बीजेपी विधायक दल के नेताओं ने विष्णु देव साय के नाम पर सहमति जताई। हालंकि इस नाम की चर्चा विधायक दल की बैठक के दौरान ही होने लगी थी। हालंकि एक रैली के दौरान अमित शाह ने साय के लिए कहा था आप इनका साथ दे इनको बड़ा आदमी हम बनाएगे। विष्णु देव साय के नाम मुहर लगने से पहले बीजेपी नेता नारायण चंदेल ने कहा वह बहुत अच्छे व्यक्ति है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष रहे है। बहुत सहज है, सरल है ,विनम्र हैं और एक ऐसा चेहरा हैं जिसका कोई विरोध नहीं करे।
काफी लम्बा राजनितिक अनुभव
विष्णु देव साय रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रहे है और केंद्र की राजनीति का भी खासा अनुभव है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके है। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान थाम चुके है। इसके साथ वह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य भी है। साय के पास राजनीति एक खासा बड़ा अनुभव है। छत्तीसगढ़ के गठन से पूर्व वह मध्यप्रदेश विधानसभा में भी विधायक रह चुके है। विष्णु देव साय जशपुर जिले के कुनकुरी से MLA बने। उन्होंने अपने सामने विपक्षी उम्मीदवार को 25, 541 वोटों से हराया।
विष्णु देव साय का राजनीतिक जीवन
विष्णु देव साय का राजनीतिक जीवन 1990 में शुरू हुआ था। वह 1990 से 1998 तक संयुक्त मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक रहे। साय चार बार लोकसभा चुनाव भी जीत चुके है। 1999 से 2019 तक सांसद वही 2014 से 2019 तक केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। विधायक के रूप में ये उनका तीसरा कार्यकाल है। साय को 2019 में लोकसभा का टिकट नहीं मिला था। जानकारों की माने तो साय की संघ में अच्छी पकड़ है और पूर्व सीएम रमन सिंह के करीबी है।
अमित शाह ने कहा था हम बनाएंगे बड़ा आदमी
विष्णु देव साय के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुनकुरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मित शाह ने कहा था कि विष्णु देव साय अनुभवी राजनेता और बीजेपी कार्यकर्ता हैं। वह सांसद रहे हैं। विधायक रहे हैं और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। अमित शाह ने जनसभा में आए लोगों की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि ”आप इनको विधायक बना दो, उनको बड़ा आदमी बनाने का काम हम करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



