Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

PM मोदी की तारीफ में बोले राष्ट्रपति Putin, दोनों देशों के संबंधों का बताया ‘मुख्य गारंटर’

Summary :

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। पुतिन ने कहा कि उनके द्वारा अपनाई गई नीति भारत (India) -रूस दोनों देशों के विकसित हो रहे द्विपक्षीय संबंधों की ‘‘मुख्य गारंटर’’ है।पुतिन ने ‘रशिया कॉलिंग’ मंच पर यह टिप्पणी की। Vladimir Putin ने की PM मोदी की तारीफ दोनों देशों के संबंधों का ‘मुख्य गारंटर’ बताया रूस- भारत के संबंध सभी क्षेत्रों में हो रहे मजबूत- Putin मोदी पर गैर-मित्र देशों के कारण पड़ने वाले प्रभाव को समझ सकते हैं- Putin रूसी नेता ने कहा कि वह ‘‘कल्पना नहीं कर सकते…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। पुतिन ने कहा कि उनके द्वारा अपनाई गई नीति भारत (India) -रूस दोनों देशों के विकसित हो रहे द्विपक्षीय संबंधों की ‘‘मुख्य गारंटर’’ है।पुतिन ने ‘रशिया कॉलिंग’ मंच पर यह टिप्पणी की।

  • Vladimir Putin ने की PM मोदी की तारीफ
  • दोनों देशों के संबंधों का ‘मुख्य गारंटर’ बताया
  • रूस- भारत के संबंध सभी क्षेत्रों में हो रहे मजबूत- Putin

मोदी पर गैर-मित्र देशों के कारण पड़ने वाले प्रभाव को समझ सकते हैं- Putin

रूसी नेता ने कहा कि वह ‘‘कल्पना नहीं कर सकते कि मोदी को ऐसा कोई भी कार्य करने, कदम उठाने, निर्णय लेने के लिए डराया, धमकाया या मजबूर किया जा सकता है जो भारत एवं भारतीयों के राष्ट्रीय हितों के विपरीत हो।’’उन्होंने कहा कि रूस और भारत के संबंध सभी क्षेत्रों में मजबूत हो रहे हैं।पुतिन ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह देश के राष्ट्रपति पद के लिए 2024 में होने वाला अगला चुनाव भी लड़ेंगे।उन्होंने कहा कि वह मोदी पर गैर-मित्र देशों के कारण पड़ने वाले प्रभाव को समझ सकते हैं।

पुतिन ने कहा…..

बता दें पुतिन ने खुलासा किया कि उन्होंने एवं मोदी ने इस विषय पर कभी चर्चा तक नहीं की।रूस के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘जो हो रहा है, मैं उसे बाहर से देखता हूं और स्पष्ट रूप से कहूं तो मुझे भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उनके सख्त रुख को लेकर कभी-कभी हैरानी होती है।’’यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस पर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बीच अपना अलग रास्ता बनाने और रियायती दरों पर रूस से कच्चे तेल का आयात जारी रखने के लिए पश्चिम के देशों ने भारत की आलोचना की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner