'हम साथ हैं, कांग्रेस चुनाव जीतेगी', जयपुर में बोले राहुल गांधी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

‘हम साथ हैं, कांग्रेस चुनाव जीतेगी’, जयपुर में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी राजस्थान में एकजुट है और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।मीडिया से बात करते हुए, राहुल गांधी ने कहा, “हम एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं, एक साथ है, एक साथ रहेंगे और कांग्रेस यहां चुनाव जीतेगी।” उनकी टिप्पणी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट मुस्कुराए।

sko

कांग्रेस नेता की टिप्पणी रेगिस्तानी राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण है, जहां सबसे पुरानी पार्टी लगातार दूसरा कार्यकाल के लिए प्रयासरत है और कहा जा रहा है कि गहलोत और पायलट के बीच मतभेद है। पायलट ने 2020 में विद्रोह का नेतृत्व किया था। हालांकि, इस साल की शुरुआत में कांग्रेस नेतृत्व ने बातचीत के जरिए दोनों नेताओं के बीच मतभेदों को सुलझा लिया।

बता दें कि कांग्रेस राज्य में आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही है और उसने दोबारा सत्ता में आने पर राज्य के लोगों को सात गारंटी देने की भी घोषणा की है। 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।