POK हमें चाहिए, यह भारत का हिस्सा है: मंत्री मोहसिन रजा

Summary :

POK पर मोहसिन रजा का समर्थन, कहा: भारत का हिस्सा है

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के पीओके पर दिए गए बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि वह बिल्कुल सही कह रहे हैं और मैं उनके बयान से सहमत हूं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान मोहसिन रजा ने कहा कि हम पीओके वापस चाहते हैं। मोहसिन रजा ने कहा कि पीओके शब्द बार-बार सुनने से हमारे दिल पर भारी बोझ सा महसूस होता है, क्योंकि यह सही मायने में भारत का हिस्सा है। पीओके के लोग भारत में रहना चाहते हैं। यहां विकास हो रहा है, यहां पर सुरक्षा है।

S. Jaishankar के बयान पर सुनील शर्मा का समर्थन, POK को बताया असली समस्या

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के क्रि‍केटर मोहम्मद शमी के रोजा न रखने संबंधी बयान पर मोहसिन रजा ने कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए क्योंकि यह सिर्फ शमी का मामला नहीं है, यह हम सबका मामला है। यह हमारे और अल्लाह के बीच का मामला है, तो वे कौन होते हैं फैसला करने वाले।

अगर उन्हें कोई लाभदायक बात पता है तो वे उसे साझा कर सकते हैं, लेकिन किसी को पापी घोषित करना बेबुनियाद है। शमी अपना धर्म के साथ ही साथ देश का धर्म भी निभा रहे हैं। इस्लाम में है कि जब आप सफर में हैं तो बाद में रोजा रख सकते हैं। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी को खुद माफी मांगनी चाहिए।

महाराष्ट्र विधानसभा से सपा विधायक अबू आजमी के निलंबन के बारे में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर मोहसिन रजा ने कहा, “विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी ने हमेशा ऐसे बयानों का समर्थन किया है। आक्रमणकारियों और औरंगजेब जैसे शासकों की निंदा का वे विरोध करते हैं, जिन्होंने देश के खिलाफ काम किया। जब कोई ऐसे अत्याचारियों के खिलाफ बोलता है, तो समाजवादी पार्टी के एक नेता उसके बचाव में खड़े होते हैं, भले ही उन्होंने देश को कितना नुकसान पहुंचाया हो। अबू आजमी पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन पर पूर्व में कई मुकदमें हैं। अबू आजमी पर समाजवादी पार्टी को जवाब देना चाहिए।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.