S. Jaishankar के बयान पर सुनील शर्मा का समर्थन, POK को बताया असली समस्या

Summary :

S. Jaishankar ने लंदन में कश्मीर की स्थिति के बारे में बयान दिया

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के पीओके को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर के इस हिस्से में कोई समस्या नहीं है, असली समस्या पीओके है। कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा नेकहा, “मैं विदेश मंत्री जयशंकर के बयान से पूरी तरह सहमत हूं, उन्होंने सही कहा है कि कश्मीर के इस हिस्से में कोई समस्या नहीं है, असली समस्या पीओके है।

इस विधानसभा में कुछ सदस्य इस बारे में बात करते हैं, लेकिन असली चिंता पीओके को लेकर है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद यहां विकास हुआ है, जीडीपी बढ़ी है और समावेशी विकास हो रहा है। हालांकि, भारत में कुछ लोग अभी भी ऐसी गतिविधियों में लिप्त हैं, जो दुश्मन देश पर पलते हैं।”

PoK की वापसी का इंतजार, तब होगा कश्मीर का समाधान; London में बोले S. Jaishankar

उन्होंने मणिशंकर अय्यर के बयान पर कहा, “कांग्रेस पूरी तरह से जमींदोज हो चुकी है और मैं कोई भविष्यवाणी नहीं करता। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि आने वाले सालों में कांग्रेस आपस में लड़ते-लड़ते पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लंदन के चैथम हाउस में कश्मीर की स्थिति और भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बयान दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का केवल वह हिस्सा जो भारत के पड़ोसी पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से नियंत्रित है, जम्मू-कश्मीर में समस्याओं के पूर्ण समाधान से बचा हुआ है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, “कश्मीर में वास्तव में हमने बहुत अच्छा काम किया है। मुझे लगता है कि हमने इसका अधिकांश समाधान किया है और अनुच्छेद 370 को हटाना पहला कदम था। फिर, कश्मीर में विकास और आर्थिक गतिविधियों को बहाल करना और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना दूसरा कदम था। चुनाव कराना, जिसमें बहुत अधिक मतदान हुआ, यह तीसरा कदम था। मुझे लगता है कि हम जिस हिस्से की प्रतीक्षा कर रहे हैं वह कश्मीर का वह हिस्सा है जो अवैध पाकिस्तानी कब्जे में है। जब यह हो जाएगा, तो मैं आपको आश्वस्त करता हूं, कश्मीर का मुद्दा हल हो जाएगा।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.