Weather Department: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश समेत तमाम राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
Highlights
- कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
- भारी बारिश को लेकर IMD द्वारा अलर्ट जारी
- मछुआरों को 5 दिन तक समुद्र में न जाने की सलाह
भारी बारिश को लेकर Weather Department ने कई जगहों पर जारी किया रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ओडिशा के अंदरूनी हिस्से और उससे सटे छत्तीसगढ़ पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण कई भारतीय राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज सूरत नवसारी वलसाड दमन और राजकोट जामनगर पोरबंदर भावनगर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा बड़ोदरा छोटा उदयपुर नर्मदा तापी अमरेली बोता दीप में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, मोरबी और कच्छ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Weather Department का मछुआरों को 5 दिन तक समुद्र में न जाने की सलाह
23 जुलाई को गुजरात के नवसारी, वलसाड, दादर नगर हवेली, पोरबंदर, जूनागढ़, द्वारिका, सोमनाथ में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 30 जुलाई को अहमदाबाद, आनंद, पंचमहाल, दाहोद, बड़ोदरा और छोटा उदयपुर में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मछुआरों को 5 दिन तक समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है। वहीं राज्य में सीजन की अब तक सबसे ज्यादा बारिश का अनुमान है।
उत्तराखंड में भी अत्यधिक बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग(Weather Department) के अनुसार उत्तराखंड में के कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में देर रात से कई स्थानों पर जमकर बारिश हो रही है। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई जिला अधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से हालातों का जायजा लिया।
नदियों का भी बढ़ा जलस्तर
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के कई स्थानों पर हो रही बारिश औसतन 35 प्रतिशत अधिक है, जिससे कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली है। नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है लेकिन अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है। वहीं उन्होंने चार धाम मार्गों को लेकर कहा है कि जो सड़के बंद हो रही हैं उनको एक से दो घंटे के भीतर खोलकर सुचारू किया जा रहा है ताकि लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
मौसम विभाग का भारी बारिश की भविष्यवाणी
मौसम विभाग(Weather Department) ने 22-23 जुलाई को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, अगले तीन दिनों में गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि कोंकण और गोवा सहित अन्य क्षेत्रों में भी भारी वर्षा होगी। वहीं हिमाचल प्रदेश में 22-23 जुलाई को भारी वर्षा होने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



