Weather Update: केरल के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को राज्य के एक जिले में ‘ऑरेंज’ अलर्ट और 11 अन्य जिलों में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया। विभाग ने एर्नाकुलम जिले में दिनभर के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया। इसने पलक्कड़ और वायनाड को छोड़कर राज्य के 11 जिलों में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।

Kerala Heavy Rain: कई वाहनों को भारी नुकसान
‘ऑरेंज’ अलर्ट का मतलब 11 से 20 सेंटीमीटर (सेमी) तक बहुत भारी बारिश जबकि ‘येलो’ अलर्ट का मतलब छह से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश है। तेज हवाओं और बारिश से राज्य के कुछ हिस्सों में संपत्ति और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। त्रिशूर में तेज हवा के कारण सड़क किनारे लगे एक पेड़ की भारी शाखा टूटकर चलती कार पर गिर गई, जिससे कार का शीशा टूट गया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

Weather Update: मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट
मौसम विभाग ने मानसून के 26 मई को राज्य में दस्तक देने का अनुमान जताया है। विभाग ने 28 मई से तीन जून के बीच केरल के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का भी अनुमान जताया है। जिसको लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियों तेज कर दी है।

ALSO READ: पंजाब में 26 मई को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, निकाय चुनाव के मद्देनजर सरकार ने लिया फैसला



Download Android App
Download iOS App




