पश्चिम बंगाल में बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2019 में मिली जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस के दो विधायक शिलभद्र दत्त और सुनील सिंह आज बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। वहीं बीजेपी नेता मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय भी आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। कुल तीन टीएमसी विधायक आज बीजेपी में शामिल होंगे। शुभ्रांशु रॉय को हाल ही में टीएमसी ने सस्पेंड कर दिया था।
शुभ्रांशु पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा था। जिसके बाद ममता बनर्जी के इशारों पर ये कार्रवाई हुई। टीएमसी के महासचिव ने कहा था कि वो लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी कर रहे थे। अनुशासन इकाई ने इस पर संज्ञान लेते हुए उन्हें बाहर करने का फैसला लिया।

बीजेपी ने इस बार बंगाल में 18 सीटें जीत कर आई है। इस जीत में मुकुल रॉय का बड़ा रोल है। रॉय पूर्व में टीएमसी के कद्दावर नेता रहे हैं जो बाद में बीजेपी में शामिल हो गए। इनकी रणनीतियों ने बीजेपी को बड़ी कामयाबी दिलाने में बड़ा योगदान दिया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता बनर्जी के लिए आगे भी खतरा बना रहेगा। गौरतलब है की पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था की टीएमसी के 40 विधायक भप के संपर्क में है।


Download Android App
Download iOS App



