West Bengal के अलीपुरदुआर जिले के राजाभाट खावा में एक मालगाड़ी की टक्कर से तीन हाथियों की मौत हो गई। राज्य वन विभाग के सूत्रों के अनुसार सिलीगुड़ी जाने वाली ट्रेन से टक्कर सोमवार सुबह उस समय हुई जब तीन हाथी राजाभाट खावा में रेल कॉरीडोर को पार कर रहे थे।
Highlights Points
पश्चिम बंगाल में एक दुर्घटना में तीन हाथियों की मौत
उत्तर बंगाल में मालगाड़ी से टक्कर में हाथियों की हुई मौत
राजाभाट खावा में रेल कॉरीडोर को पार कर रहे थे हाथी
रेलवे और राज्य वन विभाग के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद ट्रेन सेवाएं काफी देर तक बाधित रहीं। मालगाड़ी के इंजन को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। लोको-पायलटों का मेडिकल परीक्षण भी किया जाएगा ताकि यह जांचा जा सके कि दुर्घटना के समय वे नशे में थे या नहीं।
इस साल की शुरुआत में रेलवे ने हाथी कॉरीडोर से गुजरने वाली रेलवे पटरियों पर घुसपैठ का पता लगाने वाले सिस्टम (आईडीएस) लगाने की घोषणा की थी, ताकि रेलवे पटरियों के पास हाथियों की मौजूदगी की स्थिति में लोको-पायलटों को सतर्क किया जा सके। इसी साल अगस्त में पश्चिम बंगाल में एक गर्भवती हथिनी की ट्रेन से टक्कर के बाद मौत हो गई थी। इस संबंध में रेलवे और राज्य वन विभाग के अधिकारियों के बीच कई दौर की चर्चा हो चुकी है।
सिख आज पूरी दुनिया में छाए हैं, मुगलों का कहीं अता-पता नहीं: योगी आदित्यनाथ
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



