मोदी जी कुछ भी कर लें, राफेल का सच सामने आकर रहेगा : कांग्रेस

Summary :

रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया, ”राफेल घोटाले की परतें एक-एक करके खुल रही हैं। अब ‘कोई गोपनियता का कानून नहीं है’ जिसके पीछे आप छिप सकें।”

राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फिर से सुनवाई करने के लिए तैयार होने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में सच सामने आकर रहेगा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ”मोदी जी जितना चाहें भाग सकते हैं और झूठ बोल सकते हैं। लेकिन आज नहीं तो कल सच सामने आ जाएगा।”

rafale

उन्होंने दावा किया, ”राफेल घोटाले की परतें एक-एक करके खुल रही हैं। अब ‘कोई गोपनियता का कानून नहीं है’ जिसके पीछे आप छिप सकें।” सुरजेवाला ने कहा, ”उच्चतम न्यायालय ने कानूनी सिद्धान्त को बरकरार रखा है। परेशान मोदी जी ने राफेल के भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों के खिलाफ सरकारी गोपनीयता कानून लगाने की धमकी दी। चिंता मत करिए मोदी जी, अब जांच होने जा रही है चाहे आप चाहें या नहीं चाहें।”

randeep rafale tweet

राफेल मामले पर मोदी सरकार को झटका, सुप्रीम कोर्ट दोबारा सुनवाई को तैयार

Desk Team