..जब PM मोदी ने दिखाया ‘विक्ट्री’ का निशान

Summary :

NULL

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयी निशान दिखाकर अपनी खुशी का इजहार किया। संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी ने कार से उतरने के बाद मीडिया की तरफ देखकर हाथ हिलाया और उंगलियों से ‘विक्ट्री’ का निशान बनाया।

गुजरात में भाजपा लगातार सातवीं बार सरकार बनाने की दिशा में अग्रसर है और हिमाचल प्रदेश में वह कांग्रेस को पीछे छोड़कर सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रुझान नतीजों में तब्दील होने जा रहे हैं और दोनों राज्यों में पार्टी जीत रही है। भाजपा सांसद सतपाल सिंह ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है और लोगों ने 2022 में नया भारत बनाने के लिये वोट दिया है। 24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team