अल्ताफ राजा कहाँ है और किस हाल में है ?

Summary :

NULL

एक वक्त था जब तुम तो ठहरे परदेसी गाने से मशहूर गायक अल्ताफ राजा रातों रात स्टार बन गए थे। उनका ये गाना आज भी अगर कहीं बजता मिल जाए तो जेहन में उनकी याद ताजा हो जाती है। एक अरसे से इस गायक का न कही नाम सुनने को मिल रहा है तो क्या ये जनाब भी संगीत की दुनिया से दूरी बना चुके है ?

Altaf Rajaआईये जानते है की आजकल अल्ताफ कहाँ है और क्या कर रहे है।अल्ताफ राजा एक भारतीय कव्वाली गायक हैं। 1967 में नागपुर में व्यावसायिक कव्वाल्स में जन्मे, अल्ताफ राजा ने 15 साल की उम्र में संगीत प्रशिक्षण दिया। कम उम्र में ही गायकी के प्रशिक्षण के बाद, उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतना शुरू किया।

Altaf Rajaऔर अंत में 1997 में, वीनस ने उन्हें बहुत ही शानदार ब्रेक दिया और अल्ताफ ने अपने पहले एल्बम ”तुम तो ठहरे परदेसी” के साथ इतिहास बनाया। उसके बाद इन्होने एक के बाद एक सात एल्बमों को रिलीज़ किया।

Altaf Rajaउनके पहले एल्बम की करीब 4 मिलियन कॉपी बिकी जो की अलीशा चिनॉय के हिट एल्बम ‘मेड इन इंडिया’ को टक्कर देने लायक था। 1993 से अपने संगीत सफर की शुरुआत करने वाले अल्ताफ राजा ने 2010 में ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ मूवी में गाने के बाद गायकी से विश्राम ले लिया था।

Altaf Rajaफिर 2 साल के इन्तेजार के बाद इन्होने 2013 में ‘घनचक्कर’ मूवी से वापसी की ।एशियाई अकादमी ऑफ़ फिल्म & टेलीविज़न से भी उनके बेहतरीन संबंध रहे है।

Altaf Rajaउनके अपने दौर के बेहतरीन सिंगर्स में जाना जाता था और वो अपनी नाक से गाने वाली शैली के लिए काफी लोकप्रीय भी हुए। अल्ताफ आज करीब 50 साल के हो चुके है और संगीत के लिए उनका प्यार पहले जैसा ही है।

Altaf Rajaअल्ताफ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की अल्ताफ वो ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ भाग दो पर काम करने में व्यस्त है । उन्होंने कहा, ”इसमें कम से कम चार से पांच गाने होंगे। एलबम वीनस कंपनी के तहत रिलीज होगी। अल्ताफ को उम्मीद है कि इसे संगीत प्रेमियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।

Desk Team