कौन हैं अशोक मित्तल? जिसे AAP ने राज्यसभा में बनाया डिप्टी लीडर, राघव चड्ढा की लेंगे जगह

Summary :

Who is Ashok Mittal: आम आदमी पार्टी (AAP) में हाल ही में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उप नेता के पद से हटा दिया है। साथ ही यह भी कहा गया कि उन्हें संसद में बोलने का समय न दिया जाए। उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राघव चड्ढा को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। Who is Ashok Mittal: पार्टी का बड़ा फैसला वहीं दूसरी और ये चर्चा है कि AAP का यह…

Who is Ashok Mittal: आम आदमी पार्टी (AAP) में हाल ही में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उप नेता के पद से हटा दिया है। साथ ही यह भी कहा गया कि उन्हें संसद में बोलने का समय न दिया जाए। उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राघव चड्ढा को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं।

Who is Ashok Mittal: पार्टी का बड़ा फैसला

वहीं दूसरी और ये चर्चा है कि AAP का यह कदम राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। राघव चड्ढा पार्टी के प्रमुख चेहरों में गिने जाते रहे हैं, लेकिन अब उन्हें इस पद से हटाकर नया संदेश देने की कोशिश की गई है। डॉ. अशोक मित्तल को उप नेता बनाना यह दर्शाता है कि पार्टी अनुभव और नए दृष्टिकोण को महत्व दे रही है।

साधारण परिवार से शुरुआत

डॉ. अशोक मित्तल का जीवन संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। उनका जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ। उनके परिवार का छोटा सा मिठाई का कारोबार था, जिसमें उन्होंने बचपन से ही हाथ बंटाया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किया।

शिक्षा के क्षेत्र में पहचान

Who is Ashok Mittal
Who is Ashok Mittal (Source: Social Media)

अशोक मित्तल ने शिक्षा को अपने जीवन का मुख्य आधार बनाया। उन्होंने साल 2005 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की स्थापना की। आज यह विश्वविद्यालय देश के बड़े निजी संस्थानों में गिना जाता है, जहां हजारों छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए।

शिक्षा और रोजगार पर फोकस

उनकी सोच हमेशा व्यावहारिक रही है। वे मानते हैं कि पढ़ाई का सीधा संबंध रोजगार से होना चाहिए। LPU में छात्रों को न सिर्फ शिक्षा दी जाती है, बल्कि उन्हें करियर के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं। यही कारण है कि यहां से पढ़े छात्र देश और विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं।

राजनीति में नई जिम्मेदारी

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और आम आदमी पार्टी से जुड़े। साल 2022 में वे राज्यसभा सांसद बने। संसद में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और एक गंभीर व संतुलित नेता की छवि बनाई। अब उप नेता बनने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

भविष्य की उम्मीदें

नई भूमिका में उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे शिक्षा, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उनका अनुभव और दृष्टिकोण इन क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। डॉ. अशोक मित्तल की कहानी यह बताती है कि अगर मेहनत और सही दिशा हो, तो कोई भी व्यक्ति साधारण शुरुआत से बड़ी सफलता हासिल कर सकता है। उनकी यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह दिखाती है कि शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया, “बोलने का समय भी ना दिया जाए”, जानें कौन बना नया उपनेता

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।