Raghav Chadha Removed from Deputy Leader: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने कई अहम मुद्दे उठाए है लेकिन अब पार्टी ने उन्हें अब उप नेता के पद से हटा दिया है। साथ ही बयान जारी करते हुए कहा कि राघव को संसद में बोलने के लिए समय न दिया जाए। अब पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल को राज्यसभा में नए उप नेता बना दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राघव चड्ढा ने कई अहम मुद्दें उठाए है और उनके BJP में जानें की अटकलें भी तेज हो गई है।
Raghav Chadha Removed from Deputy Leader: AAP पार्टी ने राघव पर गिराई गाज

सांसद राघव चड्ढा ने कई जनहित में मुद्दे उठाए है जिनकों लेकर खूब चर्चा भी हुई है लेकिन पहले से ही अटकलें लगाई जा रही है थी कि राघव चड्ढा की पार्टी के साथ अनबन चल रही है क्योंकि शराब घोटाला में अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं के बरी होने के बाद भी चुप्पी साधी हुई थी अब AAP पार्टी ने राघव पर गाज गिरा दी है और उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया है साथ ही नए उपनेता का भी चयन कर लिया है।
Raghav Chadha News: राज्यसभा सचिवालय को पत्र सौंपा

राघव चड्ढा के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र सौंपा है और सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा का उपनेता बनाने का आग्रह किया है। राज्यसभा के सचिवालय को सूचित भी किया है कि उन्हें सांसद में बोलने का भी समय ना दिया जाए। बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा को पहले भी चेतावनी दी गई थी कि वह सांसद में जो मुद्दे उठाते है उसकी जानकारी पार्टी को नहीं होती है और वह बिना चर्चा के सांसद में जनहित के मुद्दे उठाते है।
ALSO READ: आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, सरहद के दोनों ओर की कार्रवाई : राजनाथ सिंह


Download Android App
Download iOS App




