होने वाले पति को मौत के घाट उतारा, फिर इंस्टा पर की नौटंकी! कौन है Chetan Chaudhary, जिसके प्यार में Siya Goyal ने उजाड़ दिया केतन का घर?

Siya Goyal boyfriend Chetan Chaudhary

पुणे का हाई प्रोफाइल केतन अग्रवाल मर्डर केस को लेकर हर कोई हैरान है। इस घटना में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 20 साल की सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड, 22 साल के चेतन चौधरी को अपने कब्जे में ले लिए है। दोनों पर केतन की हत्या का आरोप है। जांच के मुताबिक, केतन 18 जून को अपनी मंगेतर सिया के साथ लोनावला के लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग के लिए गया था। ट्रेकिंग के दौरान उसे लगभग 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया गया। शुरू में इस घटना को हादसा माना गया, लेकिन पुलिस की जांच में पता चला कि यह हत्या थी। बाद में खाई से केतन का शव बरामद किया गया, जिससे सनसनी फैल गई।

Siya Goyal boyfriend Chetan Chaudhary, Pune man murder by fiance: शानदार शादी की तैयारियों के बीच परिवार सदमे में

26 साल के केतन अग्रवाल पुणे ज़िले के गहुंजे इलाके के रहने वाले थे और अपने परिवार के रियल एस्टेट बिजनेस में डायरेक्टर थे। वह एक अमीर बिजनेस परिवार से थे। इस साल फरवरी में उनकी सगाई सिया गोयल से हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ था और इस नवंबर में राजस्थान के एक शाही महल में शानदार शादी की तैयारियां चल रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी पर करोड़ों रुपये खर्च होने वाले थे और मेहमानों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट्स भी बुक की गई थीं। लेकिन शादी से पहले ही यह रिश्ता एक दुखद घटना में बदल गया।

Siya Goyal fiance murder, Siyal Goyal boyfriend: कौन हैं सिया गोयल और चेतन चौधरी?

(CREDIT-SM)

बताया जाता है कि सिया गोयल पुणे के एक जाने-माने मसाला व्यापारी परिवार की बेटी हैं। जहां उनका परिवार शादी को लेकर बहुत उत्साहित था, वहीं पुलिस की जांच में पता चला कि वह इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। वहीं, चेतन चौधरी पुणे के कोंढवा इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि सिया और चेतन करीब एक साल से एक दूसरे को जानते थे और उनके बीच रोमांटिक रिश्ते थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक, दोनों केतन को अपने रिश्ते में रुकावट मानते थे, जिसके कारण कथित तौर पर उसकी हत्या की साजिश रची गई। पुलिस फिलहाल इस मामले की गहन जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।