Who Is Minta Devi: कौन हैं 124 साल की मिंता देवी, जिसकी फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष

Summary :

Who Is Minta Devi: बिहार एसआईआर और वोट चोरी को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी ने कथित सबूतों के साथ चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चारी करने का आरोप लगाया है। राहुल ने कर्नाटक वोटर लिस्ट में कई खामियां गिनाई और आरोप लगाया कि इसी प्रकार बिहार में भी बीजेपी वोटों की चोरी करने की तैयारी कर रही है। इसके बाद से कांग्रेस रोजाना चुनाव आयोग और सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने मिंता देवी नाम की महिला की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर…

Who Is Minta Devi: बिहार एसआईआर और वोट चोरी को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी ने कथित सबूतों के साथ चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चारी करने का आरोप लगाया है। राहुल ने कर्नाटक वोटर लिस्ट में कई खामियां गिनाई और आरोप लगाया कि इसी प्रकार बिहार में भी बीजेपी वोटों की चोरी करने की तैयारी कर रही है। इसके बाद से कांग्रेस रोजाना चुनाव आयोग और सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने मिंता देवी नाम की महिला की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर संसद के बाहर के प्रदर्शन किया। चलिए जानते हैं कि ये मिंता देवी हैं कौन।

Who Is Minta Devi: कौन हैं मिंता देवी

राहुल गांधी का कहना है कि बिहार एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मिंता देवी नाम की एक महिला को 124 वर्ष का बताया गया। फर्जी नाम पर बनी वोटर आई-डी का विरोध करते हुए सभी कांग्रेस नेताओं ने उसी मिंता देवी की फोटो वाली टी शर्ट पहनकर प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने कहा, “ऐसे बहुत अनगिनत मामले सामने आए हैं। अभी पिक्चर बाकी है।” वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम वोट चोरी का विरोध कर रहे हैं। राहुल गांधी ने बताया है कि वोटर लिस्ट में सारे फर्जी नाम और पते हैं।

विपक्ष का जोरदार हंगामा

इससे पहले, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित वोट चोरी के खिलाफ विपक्षी दलों के सांसदों ने सोमवार को संसद भवन परिसर से मार्च निकाला था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने विपक्षी नेताओं को संसद मार्ग पर ही रोक लिया और बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाई और यह भी कहा कि देश एक स्वच्छ मतदाता सूची चाहता है और चुनाव आयोग ‘चुनाव आयोग’ नहीं रह सकता।

Rahul Gandhi: ‘हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए एसआईआर के मुद्दे पर कहा, “केवल एक सीट नहीं है, बहुत सारी सीटें हैं। यह राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है और व्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। चुनाव आयोग जानता है और हम भी जानते हैं। पहले हमारे पास सबूत नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं। ‘एक मतदाता एक मत’ संविधान का आधार है और चुनाव आयोग की ड्यूटी है कि वे ‘एक व्यक्ति एक मत’ को लागू करें, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। हम (विपक्ष) केवल संविधान की रक्षा कर रहे हैं और करते रहेंगे, रुकेंगे नहीं।”

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: पिक्चर अभी बाकी है

चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर के दौरान बिहार में महिला मिंता देवी की उम्र 124 साल बताए जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “ऐसे बहुत अनगिनत मामले सामने आए हैं। अभी पिक्चर बाकी है।” वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम वोट चोरी का विरोध कर रहे हैं। राहुल गांधी ने बताया है कि वोटर लिस्ट में सारे फर्जी नाम और पते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, राहुल गांधी फोड़ने वाले हैं एक और एटम बम, SIR पर EC को दी वार्निंग

Neha Singh