बैरिकेडिंग पर कूदने लगे अखिलेश यादव, प्रियंका ने बजाई तालियां…राहुल हिरासत में..संसद के बाहर से वीडियो आया सामने

Summary :

India Bloc Protest: कथित वोट चोरी के मामले को लेकर आज सोमवार, विपक्षी सांसद चुनाव आयोग ऑफिस तक मार्च कर रहे हैं। इस दौरान सभी विपक्षी सांसद एकसाथ दिख रहे हैं। सभी चुनाव आयोग के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में यह मार्च किया जा रहा है। चुनाव आयोग के दफ्तर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो किसी और का नहीं, बल्कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का है।…

India Bloc Protest: कथित वोट चोरी के मामले को लेकर आज सोमवार, विपक्षी सांसद चुनाव आयोग ऑफिस तक मार्च कर रहे हैं। इस दौरान सभी विपक्षी सांसद एकसाथ दिख रहे हैं। सभी चुनाव आयोग के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में यह मार्च किया जा रहा है। चुनाव आयोग के दफ्तर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो किसी और का नहीं, बल्कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का है।

India Bloc Protest: Akhilesh Yadav का वीडियो वायरल

बता दें कि सपा चीफ अखिलेश यादव बैरिकेडिंग फांद गए हैं। दरअसल, पुलिस ने मार्च में शामिल सपा प्रमुख अखिलेश यादव को रोकने की कोशिश की। लेकिन सपा प्रमुख नहीं रुके और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स कूदकर आगे बढ़ गए। सपा प्रमुख बैरिकेड्स कूदकर आगे बढ़ गए।

India Bloc Protest: Akhilesh Yadav ने सरकार को घेरा

 Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार पुलिस के ज़रिए हमें रोकने की कोशिश कर रही है। इस दौरान वह ज़मीन पर बैठ गए और धरना भी दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर कई सवाल उठे हैं। यह सरकार सुनना नहीं चाहती।

India Bloc Protest: प्रियंका का रिएक्शन वायरल

बता दें कि विपक्ष के इस मार्च में प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। वो चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं। जोड़-जोड़ से तालियां बाजा कर चुनाव आयोग के SIR फैसले पर नारेबाजी कर रही हैं। इस मार्च में कई बड़े विपक्षी नेता हिस्सा ले रहे हैं। खड़गे और शरद पवार जैसे नेता भी मार्च में शामिल हैं। प्रियंका गांधी भी मार्च में हिस्सा ले रही हैं। इस मार्च के ज़रिए विपक्षी नेता कथित वोट चोरी मामले को लेकर चुनाव आयोग से सवाल पूछ रहे हैं। विपक्षी सांसद चुनाव आयोग को दस्तावेज़ देना चाहते हैं।

India Bloc Protest: हिरासत में Priyanka Gandhi

बता दें कि पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संजय राउत और सागरिका घोष सहित INDI ब्लॉक के सांसदों को हिरासत में लिया, जो SIR के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे थे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, “”डरे हुए हैं, सरकार कायर है।”

India Bloc Protest: हिरासत में लिए जाने पर राहुल का बयान

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “वो बात नहीं कर सकते हैं, हकीकत यह है। सच्चाई देश के सामने है और यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है, यह संविधान को बचाने की लड़ाई है, यह एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है। हमें एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहिए।”

ये भी पढ़ें : Vote theft row: ईसीआई ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को बताया भ्रामक, राहुल गांधी पर लगाया लोगों को गुमराह करने का आरोप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।